मुझे कुछ कहना है
Monday, 20 January 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरण
सुधांशु द्विवेदी
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार, स्तंभकर एवं राजनीतिक विश्लेषक
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये 5 फरवरी को होने वाली वोटिंग के पहले सियासी सरगर्मी चरम पर है। राजनीतिक दलों द्वारा मतादाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के प्रयासों के तहत चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी जहां केजरीवाल के नाम पर एक बार पुन: वोट मांग रही है वहीं केन्द्र में सत्तासीन भाजपा दिल्ली की आर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए केन्द्र की एनडीए सरकार की उपलब्धियों का बखान तो कर ही रही है। साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा दिल्ली के विकास एवं दिल्लीवासियों के उत्थान के दावे एवं वादे भी किये जा रहे हैं। यह बात अलग है कि केन्द्र में पिछले 10 साल से अधिक समय से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की ही सरकार है तथा दिल्ली के समस्याओं एवं ज्वलंत मुद्दों के परिपेक्ष्य में भाजपा एवं केन्द्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठते रहते हैं। केजरीवाल हमेशा ही यह आरोप लगाते हैं कि भाजपा नेताओं द्वारा दिल्ली के विकास को बाधित किया जा रहा है। हमारी सरकार दिल्ली में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिये काम कर रही है। हमारे यह नेक काम ही हमारी सरकार की उपलब्धि हैं जबकि भाजपा नेताओं के पास दिल्ली के विकास की कोई प्लानिंग ही नहीं है। दिल्ली के इस विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार भी बड़ा मुद्दा है। कथित शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल की हवा खा चुके हैं तथा वह अब अपनी इस जेल यात्रा को भाजपा का षडय़ंत्र और सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाकर दिल्ली के मतदाताओं के बीच अपने लिये सहानुभूति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के पिछले 2 विधानसभा चुनावों की अपेक्षा कांग्रेस पार्टी में इस बार ज्यादा सक्रियता एवं उत्साह देखा जा रहा है। इसका सबसे बड़ा आधार राहुल गांधी हैं। जिनके सतत प्रयासों से कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में करीब 100 सीटें मिलने के साथ ही स्वयं राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर आसीन हैं। देश की राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस पार्टी की बढ़ी यह ताकत दिल्ली चुनाव के लिये भी पार्टी जनों का उत्साह बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि दिल्ली के विकास से जुड़े सभी बड़े काम कांग्रेस की ही पिछली सरकार में हुए हैं। ऐसे में दिल्ली के मतदाताओं का राजनीतिक प्रतिसाद कांग्रेस पार्टी को ही मिलेगा क्यों कि आप और भाजपा द्वारा दिल्ली के लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। सही मायने में आप और भाजपा विकास विरोधी हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि आप पहले से ही महिलाओं को बस की फ्री यात्रा कर रखी है, नये घोषणापत्र में सरकार बनने पर छात्रों को भी बस में फ्री यात्रा करने की बात कर रही है। पहले से दी जा रही फ्री बिजली पानी लागू रखने के साथ आप किरायेदारों को भी फ्री बिजली, पानी देने की बात कर रही है। भाजपा दिल्ली में चल रही फ्री बिजली, पानी को यथावत रखने तो कांग्रेस 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रही है। जहां महिलाओं को आप प्रतिमाह 2100 रुपए तो भाजपा 2500 रुपए कोई किसी से कम नहीं। भाजपा आम आदमी बुजुर्ग 70वर्ष से ऊपर वालों के लिए आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली सरकार के योगदान सहित 10 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा लागू करने की वकालत कर रही तो आप संजीवनी योजना के तहत 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्ग लोगों के लिए सरकारी प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज तो, कांग्रेस बुजुर्गो के इलाज के लिए 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा देने की बात कर रही है। वहीं भाजपा गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये, 6 पोष्टिक आहार का किट, गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी, होली दीपावली पर फ्री सिलेंडर देने की बात कर रही है। कांग्रेस बेरोजगारों को 8500 रुपए प्रतिमाह देने की बात कर रही है। राजनीतिक पार्टियों के इन चुनावी वादों/ घोषणाओं का दिल्ली के मतदाताओं पर कितना असर पड़ा है, यह 8 फरवरी वोट काउंटिंग के दिन पता चलेगा।
Monday, 30 September 2024
हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी जीत के आसार
सुधांशु द्विवेदी
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार,स्तंभकार एवं राजनीतिक विश्लेषक
देश के दो राज्यों हरियाणा और जम्मू कश्मीर की चुनावी सरगर्मी इन दिनों चरम पर है. दोनों ही राज्यों के चुनावी माहौल, मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी और धमाकेदार जीत होगी वहीँ जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की भागीदारी वाले इंडिया गठबंधन को जीत मिलेगी। हरियाणा में किसान और भाजपा का कुशासन बड़ा मुद्दा हैं तो वहीँ जम्मू कश्मीर में अराजकता, अव्यवस्था और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों के आधार पर मतदाता इंडिया गठबंधन के पक्ष में उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनका निरंतर बढ़ता ग्राफ भी जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त करने जा रहा है.
Sunday, 29 September 2024
Wednesday, 1 May 2024
Monday, 25 March 2024
Tuesday, 23 January 2024
सुधांशु द्विवेदी ने की विशेष पूजा- अर्चना, राहुल गांधी को दी बधाई
भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात स्तंभकार सुधांशु द्विवेदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर विगत दिनों एमपी के शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत अपने गृहग्राम साखी स्थित अपने निवास पर देश- प्रदेश की समृद्वि एवं खुशहाली, अमन चैन, सामाजिक सद्भाव एवं विश्व शांति की कामना के साथ विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने इस धार्मिक कार्य के माध्यम से देश समाज में सकारात्मकता की कामना की। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक आयोजित की जा रही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं इस यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिकता के मजबूत होने की उम्मीद भी उन्होंने जताई है। सुधांशु द्विवेदी की कहना है कि राष्ट्रीय सरोकारों एवं राजनीतिक पराक्रम से परिपूर्ण राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा का देश को अवश्य लाभ प्राप्त होगा। सुधांशु द्विवेदी ने इस सराहनीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आयोजन एवं संचालन के लिये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित अन्य शीर्ष नेताओं को बधाई देते हुए तथा उनकी तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to:
Posts (Atom)