Thursday, 5 September 2013
Tuesday, 16 July 2013
रमजान मुबारक
सद्भाव. नेकी और इंसानियत का पैगाम देने वाले रमजान पर्व को मुश्लिम भाइयों द्वारा देश सहित पूरे विश्व बार में मनाया जाता है. संकल्प. निष्ठां और परंपरा का पर्याय यह पर्व श्रदालुओं को उत्साह से भर देता है.
इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए पांच फर्ज(लाजिमी)बताए गए हैं। कलमा, नमाज, रोजा, हज व जकात इनमें शामिल हैं। इ
नमें से साल में एक माह के रोजों का खास महत्व हैं। रोजा हर उस इंसान पर फर्ज है जिसकी उम्र 15 साल हो गई हो। रोजा तो शरीर के हर हिस्से का होता है। बुरा कहने पर पाबंदी है तो बुरा सुनने की भी मनाही है। रोजे का असल मकसद इंसान को अपनी ख्वाहिशों पर काबू करना है। रोजे के दौरान हिदायत है कि आंख, नाक, कान, हाथ व शरीर के हर अंग पर काबू रखा जाए। हर रोजेदार इंसान को रोजे की कद्र करनी चाहिए। अल्लाह ने रोजे को इंसान के लिए एक इम्तिहान के तौर पर रखा है। जो इंसान अल्लाह के इस इम्तिहान में सफल होगा, उसे जन्नत नसीब होगी। साल के 11 महीने इंसान अपनी मर्जी से कभी भी खा पी सकता है, लेकिन रमजान के दौरान रोजेदार पर ये सब चीजें लागू नहीं होती। रोजों में सहरी के दौरान खाया-पीया जाता है, उसके बाद शाम तक खाने-पीने पर पाबंदी होती है। रोजे को अल्लाह ने इंसान के लिए एक इम्तिहान के तौर पर रखा है। इसके लिए नियम बनाए गए हैं। अल्लाह का राजी करने के लिए रोजेदार को अपना पूरा फर्ज निभाना चाहिए। जो मुसलमान अल्लाह को राजी करने के लिए पूरे तौर तरीके से रोजा रखता है और जाने-अनजाने में किए गए गुनाहों की तौबा करता है, अल्लाह उसे माफ कर देते हैं। आओ रमजान के मुबारक महीने में हम भी नेकियां कमाएं। मुसलमानों के लिए रमजान का महीना मानों किसी पर्व से कम नहीं होता। पूरे महीने रोजा रखने वाले मुसलमान भाई पूरी ईमानदारी व शिद्दत के साथ अल्लाह का इस धरती पर जन्म देने के लिए शुक्रिया अता करते है।रमजान पर्व की समस्त रोजेदारों प्रिय भाइयों और मित्रों को हार्दिक बधाई
Thursday, 20 June 2013
महाराजा दशरथ रो रहे भाजपा के नाम से.
पूरा चंदा खा गए रामलला के नाम से .
अब बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा के लोग एक बार फिर से हिन्दू समुदाय को हिंदुत्व के मुद्दे पर गुमराह करके वोट हासिल करना कहते हैं. जब कि इतिहास गवाह है कि भाजपा ने केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान राम मंदिर निर्माण और हिंदुत्व की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. आज मौजूदा समय में बुद्धिजीवी हिन्दू समुदाय राम जन्म भूमि आन्दोलन के सन्दर्भ में कोर्ट के फैसले का सम्मान करने का पक्षधर है. और वैसे भी हिन्दू और मुश्लिम समुदाय के लोग इस देश के नयन तारे हैं फिर देश में अराजकता. अस्थिरता. नफरत और दहसत फ़ैलाने की भाजपा की कोशिश को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. देश के संविधान और लोकतान्त्रिक मूल्यों के आलोक में धर्म निरपेक्षता ही हमारा प्राण मन्त्र होगा. और धर्म निरपेक्ष ताकतों को ही केंद्र की सत्ता सँभालने का सौभाग्य प्राप्त होना चाहिए. भाजपा की अवसरवादिता और कुटिलता को अब इतिहास के कूड़ेदान में डालने का वक्त आ गया है.
Sunday, 17 February 2013
एक और घोटाले ने किया शर्मसार
अब देश में सामने आये हेलीकाप्टर घोटाले ने देश वाशियों को शर्मसार कर दिया है. हर घपले घोटाले की तरह इस घोटाले के सूत्रधार भी शायद ही सलाखों के पीछे पहुच पायें . लेकिन फिर सामने आये इस घोटाले ने भारतीय लोकतंत्र और देश की अस्मिता को झकझोर कर रख दिया है. सत्ता में बैठे हुए लोग हों या विपक्ष की राजनीती करने वाले नुमाइन्दे . इस घोटाले के जद में ऊँगली सब की तरफ उठ रही है. घोटालेबाजों ने किया देश को शर्मसार . इस घोटाले के भी गुनाहगारों को सजा मिल पायेगी इसके नहीं है आसार . देश के लोकतंत्र को जिन कमीनो ने बनाया चारागाह . उनको भेज जाये सीधे केन्द्रीय कारागार
Subscribe to:
Posts (Atom)