Monday, 30 September 2024

हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी जीत के आसार सुधांशु द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार,स्तंभकार एवं राजनीतिक विश्लेषक देश के दो राज्यों हरियाणा और जम्मू कश्मीर की चुनावी सरगर्मी इन दिनों चरम पर है. दोनों ही राज्यों के चुनावी माहौल, मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी और धमाकेदार जीत होगी वहीँ जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की भागीदारी वाले इंडिया गठबंधन को जीत मिलेगी। हरियाणा में किसान और भाजपा का कुशासन बड़ा मुद्दा हैं तो वहीँ जम्मू कश्मीर में अराजकता, अव्यवस्था और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों के आधार पर मतदाता इंडिया गठबंधन के पक्ष में उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनका निरंतर बढ़ता ग्राफ भी जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त करने जा रहा है.

Tuesday, 23 January 2024

सुधांशु द्विवेदी ने की विशेष पूजा- अर्चना, राहुल गांधी को दी बधाई भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात स्तंभकार सुधांशु द्विवेदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर विगत दिनों एमपी के शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत अपने गृहग्राम साखी स्थित अपने निवास पर देश- प्रदेश की समृद्वि एवं खुशहाली, अमन चैन, सामाजिक सद्भाव एवं विश्व शांति की कामना के साथ विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने इस धार्मिक कार्य के माध्यम से देश समाज में सकारात्मकता की कामना की। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक आयोजित की जा रही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं इस यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिकता के मजबूत होने की उम्मीद भी उन्होंने जताई है। सुधांशु द्विवेदी की कहना है कि राष्ट्रीय सरोकारों एवं राजनीतिक पराक्रम से परिपूर्ण राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा का देश को अवश्य लाभ प्राप्त होगा। सुधांशु द्विवेदी ने इस सराहनीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आयोजन एवं संचालन के लिये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित अन्य शीर्ष नेताओं को बधाई देते हुए तथा उनकी तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।